हाईवा से कुचलकर युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने कटोरिया-बांका मार्ग को तुलसीवरण में किया जाम

प्रदर्शनकारी परिजन व ग्रामीण पीड़ित परिवार को समुचित मुआवजा एवं दुर्घटना में शामिल हाईवा को जब्त कर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. कटोरिया पुलिस द्वारा परिजनों को समझाने-बुझाने का भी प्रयास किया जा रहा है.

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

-प्रदर्शनकारी परिजन व ग्रामीण समुचित मुआवजा व कार्रवाई की कर रहे हैं मांगकटोरिया (बांका).

कटोरिया थाना क्षेत्र के तुलसीवरण मोड़ पर सड़क दुर्घटना में हुई बाइक चालक की मौत से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने कटोरिया-बांका मार्ग को घटनास्थल पर ही जाम कर दिया. प्रदर्शनकारी परिजन व ग्रामीण पीड़ित परिवार को समुचित मुआवजा एवं दुर्घटना में शामिल हाईवा को जब्त कर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. कटोरिया पुलिस द्वारा परिजनों को समझाने-बुझाने का भी प्रयास किया जा रहा है.

-दोनों तरफ वाहनों की लगी लंबी कतार

कटोरिया-बांका मार्ग पर तुलसीवरण गांव के समीप सड़क जाम व प्रदर्शन से दोनों तरफ छोटी-बड़ी वाहनों की लंबी कतार लग गई है. जाम में फंसे लोगों व बच्चों को काफी कठिनाई भी हो रही है.

-हाईवा से कुचलकर युवक की हुई है मौत

कटोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया-बांका मुख्य सड़क मार्ग पर तुलसीवरण गांव के समीप मोड़ पर रविवार को अनियंत्रित हाईवा से कुचलकर बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. मृतक की पहचान बांका थाना क्षेत्र के नोनियाबसार गांव निवासी परमानंद दास के 45वर्षीय दामाद तूफानी दास के रूप में हुई है. वह अपने ससुराल नोनियाबसार में ही पत्नी व बच्चों के साथ रहता था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar choudhary

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >