जीविका दीदियों ने किया मतदाता अपील पत्र वितरित

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम बांका नवदीप शुक्ला के निर्देशानुसार क्षेत्र के गुलनी, छतहार, बैदपुर व रामचुआ पंचायत में जीविका दीदियों ने रविवार को अपील पत्र वितरित किया

शंभुगंज. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम बांका नवदीप शुक्ला के निर्देशानुसार क्षेत्र के गुलनी, छतहार, बैदपुर व रामचुआ पंचायत में जीविका दीदियों ने रविवार को अपील पत्र वितरित किया. अपील पत्र में कहा गया है कि इस बार मतदान केंद्र पर मतदाताओं के लिए स्वच्छ पेयजल, शौचालय, बिजली, धूप से बचाव के लिए शेड, रैम्प, मोबाइल फोन रखने, वृद्ध जनों के लिए मतदान केंद्र पर व्हील चेयर व स्वयं सेवकों की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था की गई है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी मतदाताओं को निर्भय होकर 11 नवंबर को होने वाले मतदान में भाग लेने की अपील की गयी है. स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के मालडीह पंचायत के मतदान केन्द्र संख्या 163 में जीविका दीदी द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहां जीविका दीदी द्वारा रंगोली, मेहंदी लगाकर, शपथ ग्रहण व रैली निकाल कर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया. जीविका दीदीयों द्वारा बैनर व स्लोगन जैसे जो विकास के काम करेंगे, वोट उसी के नाम करेंगे, वोट है मेरा अधिकार, कभी न करें इसे बेकार सहित अन्य स्लोगन के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने को लेकरप्रेरित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >