झाड़-फूंक के चक्कर में गयी पांच वर्षीया मासूम बच्ची की जान

प्रखंड के बड़वासिनी पंचायत अंतर्गत बिजहरा गांव में बुधवार को झाड़-फूंक के चक्कर में पांच वर्षीया बच्ची की मौत हो गयी.

रेफरल अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत किया घोषित, मचा कोहराम

कटोरिया. प्रखंड के बड़वासिनी पंचायत अंतर्गत बिजहरा गांव में बुधवार को झाड़-फूंक के चक्कर में पांच वर्षीया बच्ची की मौत हो गयी. मृतका की पहचान बिजहरा गांव निवासी पैरू यादव की पुत्री वंदना कुमारी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, बिजहरा गांव में बुधवार की देर शाम घर में खेलने के दौरान वंदना कुमारी के पैर की अंगुली में किसी विषैले सांप ने काट लिया. देखते ही देखते बच्ची अचेत होने लगी. परिजन उसे आनन-फानन में झाड़-फूंक कराने बगल के गांव में ले गए. जहां दो घंटों बाद भी जब बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार होने की बजाय स्थिति बिगड़ने लगी. तो परिजन उसे लेकर रेफरल अस्पताल पहुंचे. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसके साथ ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतका की मां सुकमा देवी, पिता पैरू यादव, दादी टुहिया देवी सहित अन्य परिजन दहाड़ मारकर विलाप करने लगे. इधर शव को घर तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की दी जा रही थी. तभी परिजन मृत बच्ची में सांस होने की बात कहकर बाजार के दूसरे चिकित्सक पास ले गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >