महिला संवाद कार्यक्रम में दी गयी ��िभिन्न योजनाओं की जानकारी

बेलारी गांव में एवं झखरा पंचायत के सोनाली जीविका महिला ग्राम संगठन प्रतापपुर गांव में मंगलवार को महिला संवाद का आयोजन भव्य तरीके से किया गया.

शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के करसोप क्लस्टर अन्तर्गत जागृति जीविका संकुल संघ के तहत चुटिया बेलारी के उज्जवल जीविका महिला ग्राम संगठन बेलारी गांव में एवं झखरा पंचायत के सोनाली जीविका महिला ग्राम संगठन प्रतापपुर गांव में मंगलवार को महिला संवाद का आयोजन भव्य तरीके से किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को बिहार सरकार के द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजना जैसे कन्या उत्थान योजना, हर घर नल जल योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, बाल विवाह रोकथाम, दहेज उन्मूलन, पोशाक योजना, साइकिल योजना आदि के बारे में उपस्थित लोगों को बताया गया. इस मौके पर बीपीएम राजीव कुमार राय, सीसी पिंटू कुमार एवं सन्नी सौरभ, अनुपम कुमार दास, पेरू दास, सीएफ अजीत कुमार, सुनीता कुमारी, गुंजन देवी सहित ग्राम संगठन के प्रतिनिधि दीदी एवं अन्य सभी कैडर के द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया एवं कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक कराया गया. कार्यक्रम में शामिल महिलाओं के द्वारा विभिन्न तरह के मुद्दों जैसे पंचायत में जीविका भवन, पुस्तकालय, सामुदायिक शौचालय सहित अन्य सुविधाओं एवं व्यवस्था के संबंध में मांगें रखी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >