दहेज की मांग पुरी नहीं करने पर ससुरालवालों ने महिला के साथ किया मारपीट, घर से निकाला

ससुरालवालों ने महिला के साथ किया मारपीट, घर से निकाला

प्रतिनिधि शभुगंज थाना क्षेत्र के बेलसीरा गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को ना कि सिर्फ गाली-गलौज किया, बल्कि मारपीट कर घर से बाहर कर दिया. जानकारी के अनुसार बेलसीरा गांव के डब्लू यादव के पुत्र नीतीश कुमार की शादी 26 मई 2024 को भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलथू सराहा गांव के सरयू यादव की पुत्री रूप कुमारी से हुई थी. शादी के बाद कुछ दिन तक तो रिश्ता बेहतर रहा, लेकिन अब विवाहिता के पति नीतीश कुमार दहेज में एक लाख रुपये डिमांड करने लगा. जब उसकी पत्नी रूपा कुमारी ने अपने माता-पिता की गरीबी हालत बताते हुए मायके से दहेज लाने से इनकार कर दिया. जिसके बाद नीतीश कुमार ने अपनी पत्नी रूपा देवी को गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया. घटना को लेकर पीड़िता रूपा कुमारी ने बताया उसके पति द्वारा ना कि सिर्फ बिजली के तार से मारपीट की गयी है, बल्कि गर्म सलाखों से भी कई जगहों पर दाग दिया गया हैं. शनिवार को रूपा कुमारी के पति नीतीश कुमार जो ट्रक ड्राइवर है, उन्होंने बेरहम तरीके से मारपीट कर घर से बाहर कर दिया. जिसके बाद वह किसी तरह भाग कर अपने मायके पहुंची और फिर अपनी मां रेखा देवी और पिता सरयू यादव के साथ रविवार की शाम थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अपने ही पति नीतीश कुमार पर एक लाख दहेज की डिमांड पूरी नहीं करने पर मारपीट कर घर से भगा देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की हैं. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >