हाइवा ने बाइक सवार महिला को कुचला, मौत, बाइक चला रहे पति गंभीर

हादसे की शिकार मृतक महिला की पहचान बाराहाट थाना क्षेत्र के बिरनिगड़िया पथरा गांव निवासी अनिता देवी के रुप में हुई. महिला पति योगेंद्र पंडित के साथ कचहरी तारिख करने के लिए जा रही थी.

(बांका) से चंदन कुमार की रिपोर्ट.

बांका. शहर के शास्त्री चौक पर शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार हाइवा के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. जबकि महिला की पति भी गंभीर रुप से जख्मी हो गया है. बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण का मटेरियल को लेकर एक हाइवा तेज रफ्तार में शहर से ढाकामोड़ की ओर जा रहा था. इसी बीच बाराहाट थाना क्षेत्र के बिरनिगड़िया पथरा गांव निवासी योगेंद्र पंडित अपने बाइक पर पत्नी अनिता देवी को लेकर बांका कचहरी तारिख करने आ रहा था. जिसे हाइवा ने सामने से टक्कर मार दिया. टक्कर इतना तेज था कि बाइक चालक बीच सड़क पर फेंका गया और हाइवा का अगला चक्का महिला के सिर को कुचलते हुए निकल गया.

महिला के पति भी आये चपेट में घायल

जबकि बाइक चला रहे योगेंद्र पंडित का एक हाथ भी चक्का के चपेट में आ गया और टूट गया. घटना के बाद हाइवा चालक ने अपनी गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जबकि जख्मी पति को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया.

घटना के बाद चौक पर लगी भीड़

हाइवा के टक्कर लगने के बाद मौके पर स्थानीय लोग व राहगीरों की भीड़ जमा हो गया. साथ ही देखते ही देखते बांका-ढाकामोड़ मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. कई वाहन चालक तो रास्ता को बदल कर एमआरडी स्कूल होते हुए चांदन नदी तट पर आते-जाते दिखे. वहीं सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार, यातायात डीएसपी निरज कुमार सहित पुलिस बल चौक पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर जाम को हटाया. वहीं धक्का मारने वाले हाइवा को जब्त करते हुए थाना ले गया. जहां आगे की कार्यवाही की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >