अमरपुर. बांका जिला अंतर्गत बेलहर थाना क्षेत्र के निमियां गांव में पत्नी से फोन पर विवाद होने पर एक युवक के द्वारा सल्फास (जहर) खा लेने का मामला सामने आया है. गंभीर स्थिति में परिजनों के द्वारा युवक रोहित कुमार को उपचार के लिए बांका सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रेफरल अस्पताल अमरपुर रेफर कर दिया. अमरपुर अस्पताल में मौजूद डॉ रोहित चंचल ने युवक को देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में मौजूद मृतक के चचेरे भाई अभिनंदन कुमार ने बताया कि एक वर्ष पूर्व मृतक रोहित का विवाह खड़गपुर में हुआ था. विवाह के पश्चात उनकी पत्नी मात्र दो दिन ससुराल निमियां गांव में रही उनके बाद वह अपने मायके खड़गपुर चली गयी, जो वापस लौटकर नहीं आयी. रविवार की सुबह रोहित का अपनी पत्नी से मोबाइल फोन पर किसी बात को विवाद हो गया. जिस आक्रोश में आकर उन्होंने सल्फास खा लिया. वही अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजनों में घटना के बाद कोहराम मच गया. मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि मृतक ई-रिक्शा वाहन चलाकर अपना भरण-पोषण करता था.
पत्नी से विवाद होने पर पति ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत
बांका जिला अंतर्गत बेलहर थाना क्षेत्र के निमियां गांव में पत्नी से फोन पर विवाद होने पर एक युवक के द्वारा सल्फास (जहर) खा लेने का मामला सामने आया है.
