ऑटो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पंजवारा पुलिस ने शुक्रवार को पंजवारा स्थित उत्पाद विभाग चेक पोस्ट से एक ऑटो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है.

पंजवारा. अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पंजवारा पुलिस ने शुक्रवार को पंजवारा स्थित उत्पाद विभाग चेक पोस्ट से एक ऑटो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि चेक पोस्ट पर गश्ती के दौरान वाहन जांच की जा रही थी. इसी क्रम में शक के आधार पर एक ऑटो को रोका गया. जांच के दौरान ऑटो चालक की सीट के नीचे बने बॉक्स से कुल 142 बोतल शराब बरामद की गयी, जिसकी कुल मात्रा 64.125 लीटर बतायी गयी है. मौके से ऑटो चालक कन्हाई तांती, उम्र करीब 51 वर्ष, पिता सुमन तांती, साकिन मोहनपुर, थाना सजौर, जिला भागलपुर को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध पंजवारा थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को शनिवार को न्यायिक हिरासत में बांका भेजा जायेगा. इस कार्रवाई में एसआई सतीश कुमार एवं पीएसआइ मिथिलेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >