अलमीरा में रखा गर्म दूध बालक के उपर गिरा, रेफर

अलमीरा में रखा गर्म दूध बालक के उपर गिरा, रेफर

अमरपुर. थाना क्षेत्र के खैरा गांव में सोमवार की सुबह अलमीरा में रखा गरम दूध का बर्तन छह वर्षीय एक बालक के उपर गिर जाने से वह झुलसकर जख्मी हो गया. परिजनों ने आनन-फानन में अनिल साह का जख्मी पुत्र प्रभाष कुमार को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. जहां डॉ पंकज कुमार ने बालक का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह घर में दूध गरम कर उन्हें अलमीरा में ऱख दिया था. इसी दौरान प्रभाष मोबाइल निकालने के लिए अलमीरा के उपर चढ़ने का प्रयास किया. तभी गरम दूध का बर्तन बालक के उपर गिर गया. घटना में बालक का 30 से 35 प्रतिशत शरीर झुलस गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >