धोरैया. पंजवारा- धोरैया मुख्य मार्ग पर ब्लॉक गेट के समीप एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें बाइक सवार युवक जख्मी हो गया. आसपास के लोगों द्वारा जख्मी युवक को इलाज के लिए सीएचसी धोरैया में भर्ती कराया गया. जख्मी युवक की पहचान जन्मजय कुमार पिता कालीचरण गोस्वामी ग्राम कचराती के रूप में हुई है. ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक द्वारा जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार ब्लॉक गेट के पास साइकिल वाले को बचाने में जन्मजय कुमार अपनी बाइक सहित गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
बाइक सवार युवक हुआ दुर्घटनाग्रस्त
बाइक सवार युवक हुआ दुर्घटनाग्रस्त
