दुकानदार ने बालक का फोड़ा था आंख, अब खर्च देने से किया मना

दुकानदार ने बालक का फोड़ा था आंख, अब खर्च देने से किया मना

शंभुगंज. शंभुगंज के महथूडीह गांव में दुकानदार के द्वारा खराब समान देने की शिकायत पर दुकानदार द्वारा 10 वर्षीय एक बालक के साथ मारपीट कर आंख फोड़ दिया गया. इस घटना में पीड़िता रसीदा खातून ने गांव के ही मो. उस्मान, मो. अब्दुल सहित आधे दर्जन लोगों के खिलाफ शिकायत की हैं. पीड़िता द्वारा बताया गया कि घटना करीब एक माह पूर्व की हैं. पीड़ित रसीदा खातून ने बताया कि मेरा पुत्र आफताब पटाखा खरीदने उस्मान के दुकान पर गया था. दूसरे दिन फिर बालक आफताब पटाखा खराब होने की शिकायत लेकर उस्मान के पास पहुंचा. इस पर उस्मान बालक पर भड़क गया और उस्मान ने डंडे से बालक के बाए आंख पर प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. परिजनों ने जख्मी बालक को सीएचसी शंभुगंज में लाया. जहां चिकित्सक ने रेफर कर दिया. भागलपुर के नेत्र चिकित्सक ने बाया आंख फूटने की बात कही. घटना को लेकर गांव में पंचायत बैठाया गया. पंचायत में उस्मान, अब्दुल सहित अन्य लोगों पर बालक के इलाज में संपूर्ण खर्च पर दवाब बनाया. लेकिन कुछ दिनों के बाद उस्मान खर्च देने से मुकर गये, बल्कि पीड़ित को गाली – गलौज कर भगा दिया. अंत में पीड़ित शिकायत लेकर थाना पहुंचे. पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद द्वारा बताया गया मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >