प्रखंड के दो टॉपर छात्र-छात्राओं को पंचायत समिति बैठक में किया सम्मानित

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से घोषित इंटर व मैट्रिक परीक्षा परिणाम में प्रखंड के विद्यालयों के एक छात्र व एक छात्रा ने राज्य स्तर पर छठा स्थान प्राप्त कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है

बाराहाट. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से घोषित इंटर व मैट्रिक परीक्षा परिणाम में प्रखंड के विद्यालयों के एक छात्र व एक छात्रा ने राज्य स्तर पर छठा स्थान प्राप्त कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है. इन दोनों छात्र-छात्राओं को उनकी इस उपलब्धि पर प्रखंड प्रमुख खुशबू कुमारी ने सोमवार को पंचायत समिति की बैठक के दौरान सदन में सम्मानित किया. इस अवसर पर प्रमुख ने कहा कि इस प्रकार के उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी प्रेरणा मिलती है. उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों में बच्चों द्वारा किया गया यह प्रदर्शन सराहनीय है और यह उपलब्धि लंबे समय तक याद रखी जायेगी. प्रमुख ने दोनों छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कुमार गुप्ता ने भी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >