जितेंद्र सिंह बने कांग्रेस पार्टी के नये जिलाध्यक्ष, दी बधाई

जितेंद्र सिंह बने कांग्रेस पार्टी के नये जिलाध्यक्ष, दी बधाई

बांका.

बिहार में कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन को और अधिक धारदार व मजबुत बनाने के लिए जिला संगठन में फेर बदल करते हुए कई जगहों पर नये जिलाध्यक्ष को मनोनित किया है. इसी कड़ी में पार्टी के जेनरल सिक्रेटरी सह राष्ट्रीय संगठन प्रभारी केसी वेनूगोपाल ने जिला कांग्रेस कमिटी की कमान युवा व उर्जावान कांग्रेसी नेता सह दी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन जितेंद्र सिंह को सौपते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी दी है. इस बावत एआईसीसी की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी कर दी गयी है. मालूम हो कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजनीतिक क्षेत्र में लंबे समय से जुड़े हुए है. वे 2008 में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर आसिन थे. 2012 एवं 2023 में दी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन बने. 2016 में उनकी पत्नी अर्चना सिंह अमरपुर दक्षिणी जिप सीट पर जीत दर्ज करते हुए जिला परिषद के उपाध्यक्ष बनी. पार्टी की ओर से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को दो बार अमरपुर विस चुनाव का टिकट दिया गया. 2020 के विस चुनाव में वे मामूली अंतर से पिछड़ गये. 2025 में फिर अमरपुर विस से पार्टी के सिंबल पर विस चुनाव लड़े. इस चुनाव में वह दूसरे नंबर पर रहे. उधर नये जिलाध्यक्ष को पार्टी के वरीय नेताओं ने बधाई दी है. पूर्व जिलाध्यक्ष कंचना कुमारी सिंह ने नये जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि हमारी शुभकामना उनके साथ है. हालांकि वे इस बार जिलाध्यक्ष पद पर नोमिनी नही थे. उधर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देने वालों में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, वरीय नेता महेश्वरी यादव, इंटक जिलाध्यक्ष विनय कापरी, सेवादल के जिलाध्यक्ष शमी हाशमी, मनीष घोष, आनंद सिंह, दिवाकर यादव आदि का नाम शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >