बेकाबू बालू लोड हाइवा पलटा, चालक व खलासी घायल

बेकाबू बालू लोड हाइवा पलटा, चालक व खलासी घायल

कटोरिया. कटोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया-सिमुलतला मुख्य मार्ग पर सरबरिया नदी पुल के समीप गुरुवार को बालू लोड हाइवा दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें हाइवा के चालक उदय यादव व खलासी सिकंदर यादव ग्राम अमरपुर जख्मी हो गए. घायलों का रेफरल अस्पताल में उपचार हुआ. उक्त हाइवा बदुआ नदी घाट से बालू लेकर भागलपुर जा रहा था. सरबरिया पुल के समीप चालक द्वारा संतुलन खो दिए जाने के कारण हाइवा सडक किनारे ही पलट गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को अपने कब्जे में ले लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >