नशीला पदार्थ के सेवन से छपरा के कांवरिया की बिगड़ी तबीयत

रेफरल अस्पताल में इलाजरत

कटोरिया. कांवर लेकर बाबाधाम जाने के दौरान नशीले पदार्थ के सेवन से छपरा जिला के भोदना मोड़ निवासी एक कांवरिया की तबीयत बिगड़ गयी. उक्त कांवरिया ने नशे की हालत में मेला में तैनात पुलिस जवानों के साथ ही उलझना शुरू कर दिया. काफी मशक्कत से सुईया थाना की पुलिस टीम ने उक्त कांवरिया को रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका उपचार किया जा रहा है. उक्त कांवरिया ने होश आने पर अपना नाम मनोज राय पिता राजनाथ राय ग्राम भोदना मोड़ जिला छपरा बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >