साइकिल से गिरकर 14 वर्षीय छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

थाना क्षेत्र के किशनपुर चैनपुर से जोठा जाने वाली सड़क पर शनिवार की शाम साइकिल से गिरकर हसाय गांव निवासी रमेश पासवान के 14 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार की मौत हो गयी

धोरैया. थाना क्षेत्र के किशनपुर चैनपुर से जोठा जाने वाली सड़क पर शनिवार की शाम साइकिल से गिरकर हसाय गांव निवासी रमेश पासवान के 14 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार वह अपने कुसमी गांव निवासी मौसा कुशेश्वर पासवान के यहां रह रहा था. मृतक के मौसा ने बताया कि वह उक्त सड़क मार्ग में साइकिल चला रहा था. इसी दौरान साइकिल से गिर गया, जिससे वह बेहोश हो गया. आनन-फानन में परिजन उसे धोरैया अस्पताल ले गये. चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक अपने तीन भाई व दो बहन में चौथे नंबर पर था. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बहन वैष्णवी ने बताया कि माता-पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करते हैं. घटना से परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. सूचना मिलने पर धोरैया पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया है. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >