गैस सिलेंडर में लगी आग अफरा-तफरी का माहौल

गैस सिलेंडर में लगी आग अफरा-तफरी का माहौल

बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवदा चौक के समीप मंगलवार की सुबह कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गया. स्थानीय लोगों के अनुसार एक नाश्ता दुकानदार सोनी राम नाश्ता बनाने की तैयारी कर रहा था. इसी बीच दुकान में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गया. जिसके बाद दुकानदार ने आनन-फानन में गैस सिलेंडर को दुकान से बाहर फेंका. इसके बाद मौके पर पहुंची लोग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू में किया. जिसके बाद दुकानदार सहित आस-पास के लोगों ने राहत की सांस ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >