जनता दरबार में चार मामलों का हुआ निष्पादन

अमरपुर थाना परिसर में शनिवार को अंचल सीआई राजेश कुमार झा तथा अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया.

अमरपुर. अमरपुर थाना परिसर में शनिवार को अंचल सीआई राजेश कुमार झा तथा अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में पूर्व से निर्गत नोटिस का तामिला कराने आये दोनों पक्षों के द्वारा प्रस्तुत कागजात का अंचल सीआइ ने बारिकी से अवलोकन किया. सीआइ ने बताया कि शनिवार को आयोजित जनता दरबार में चार मामलों का निष्पादन किया गया. जिसमें वासुदेवपुर गांव के भैरो पासवान बिहार सरकार की जमीन पर कब्जा, बेला शोभानपुर गांव के उमेश राणा का गैर मजरूआ जमीन पर कब्जा, डुमरामा गांव की रंजना देवी पर अवैध कब्जा तथा विदुआ गांव के मारो मंडल ने अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया था. प्राप्त सभी आवेदन के आलोक में प्रस्तुत कागजात का अवलोकन कर चारों मामले का निष्पादन कर दिया गया. इस अवसर पर अविनाश कुमार सिंह समेत विभिन्न पंचायत से आये फरियादिगण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >