छात्र आयुष हत्याकांड में चार आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर

शंभुगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलनी गांव के नागा टोला में हुई थी हत्या

प्रतिनिधि, शंभुगंज

शंभुगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलनी गांव के नागा टोला में छात्र आयुष हत्याकांड में फरार चल रहे 13 आरोपियों में से चार आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. सात आरोपित अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं. न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वाले आरोपियों में ब्रजेश कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, अमन कुमार सिंह, शुभम कुमार सिंह शामिल हैं. अब भी पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहे सात आरोपियों के घर की संपत्ति कुर्क करने की पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है.

14 अक्तूबर 2024 को हुई थी हत्या

जानकारी के अनुसार गुलनी गांव में अपने नाना सरदार सिंह के घर आये मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपौल जमुआ गांव निवासी छात्र आयुष कुमार उर्फ किशन का 14 अक्तूबर 2024 को ही अपहरण के बाद हत्या कर शव को अलौली बहियार में फेंक दिया गया था. घटना को लेकर पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचाने के लिये डॉग स्क्वॉड के साथ-साथ एफएसएल टीम सहित टेक्निकल टीम का सहारा लिया था. इसके बाद आरोपियों की पहचान होने के बाद पुलिस ने आधे दर्जन लोगों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. दो अन्य आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था. पुलिस के द्वारा आरोपियों के घर पर इश्तेहार चिपकाने के बाद इनमें से चार आरोपित ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.

बोले थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष मन्टू कुमार ने बताया कि फरार चल रहे सात आरोपियों के घर की संपत्ति को पुलिस कर्क करेगी. जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >