पूर्व मंत्री सह बांका विधायक पहुंचे कटोरिया, चांदन व राधानगर बाजार

पूर्व मंत्री सह बांका विधायक पहुंचे कटोरिया,

चांदन में दिवंगत भाजपा नेता हरि प्रसाद पोद्दार को श्रद्धांजलि की अर्पित कटोरिया/चांदन. बिहार के पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल रविवार को कटोरिया, चांदन व राधानगर बाजार पहुंचे. इस क्रम में उन्होंने स्थानीय भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. कटोरिया बाजार के बांका रोड स्थित खुशी रेस्टोरेंट व राधानगर बाजार में अनिता गुप्ता के आवास पर भी बांका विधायक पहुंचे. इस क्रम में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विमर्श भी हुआ. इस मौके पर युवा व्यवसायी अतुलेश उर्फ मुन्ना भगत, वार्ड पार्षद इंदेश्वर मंडल आदि मौजूद रहे. वहीं चांदन बाजार स्थित किसान मोर्चा के जिला मंत्री आदित्य पोद्दार के आवास पर पहुंचकर उनके दिवंगत पिता सह जनसंघ काल से ही जुड़े भाजपा नेता हरि प्रसाद पोद्दार के अंतिम श्राद्धकर्म में शरीक हुए. इस क्रम में उन्होंने उनके तस्वीर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया. साथ ही शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना भी दी. इस मौके पर कटोरिया विधानसभा प्रभारी सह भाजपा नेता चंदन कुमार सिंहा, सुबोध यादव, तरूण दूबे, मुकेश दूबे, सुरेंद्र तिवारी, मकबूल अंसारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

DEEPAK KUMAR CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >