बालू के अवैध खनन व परिवहन को लेकर प्राथमिकी दर्ज

खान निरीक्षक बांका ने की कार्रवाई

धोरैया. बालू के अवैध खनन कर ढुलाई करने को लेकर खान निरीक्षक, बांका हरिओम ओझा ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि 22 फरवरी को धोरैया अंचल के करहरिया गेरुआ नदी स्थित बांध से ट्रैक्टरों के माध्यम से बालू (मिट्टी मिला हुआ) का खनन कर ढुलाई की जा रही थी. इस दौरान सीओ के वाहन को देखकर ट्रैक्टर चालक बीच में ही बालू को गिराकर वहां से भागने लगा. सीओ ने दोनों ही ट्रैक्टरों को रोक कर चालक से बालू परिवहन से संबंधित कागजात की मांग की. इस पर दोनों कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद सीओ ने दोनों ट्रैक्टर एवं बालू खनन कार्य में लगे एक जेसीबी को जब्त कर लिया. प्रतिवेदन मिलने के उपरांत सीओ की उपस्थिति में खान निरीक्षक रीना कुमारी द्वारा स्थल की भौतिक जांच की गयी. जांच में कुल 1410 सीएफटी बालू का अवैध खनन कर ढुलाई किये जाने की बात प्रमाणित हुई. प्राथमिकी में करहरिया गांव निवासी अब्दुल्ला एवं अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >