पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट

थाना क्षेत्र के करसोप गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई.

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के करसोप गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई. जानकारी के अनुसार, करसोप गांव में दो पक्षों के बीच पुराने विवाद की आग एक बार फिर सुलग गयी. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. घटना में दोनो पक्ष के क्रमश: तीन लोग जख्मी हो गये. घटना के बाद एक पक्ष के द्वारा केस दर्ज कराने के बाद फिर दुसरे पक्ष के आरती कुमारी पति मुन्ना सिंह शनिवार को थाना पहुंचे और अपने ही देवर प्रीतम सिंह, गौतम कुमार, पुरुषोत्तम कुमार और भैसूर वरुण सिंह समेत पांच लोगों के विरुद्ध मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया. वहीं प्रीतम सिंह, गौतम कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, वरुण सिंह आदि ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताते हुए सिर्फ बदनाम करने और फंसाने की साजिश बताया हैं. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया गया हैं. मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >