इंटर व मैट्रिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छात्राओं को किया सम्मानित

इंटर व मैट्रिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छात्राओं को किया सम्मानित

इंटरस्तरीय प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में ”प्रतिभा सम्मान” समारोह

कटोरिया. कटोरिया स्थित इंटरस्तरीय प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के परिसर में सोमवार को उत्साह का माहौल रहा. मौका था ”प्रतिभा सम्मान” कार्यक्रम का, जहाँ इंटर और मैट्रिक की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को उनकी सफलता के लिए नवाजा गया. मुख्य अतिथि सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) मनोज मिश्रा ने छात्राओं को मेडल, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट प्रदान कर उनकी हौसला अफजाई की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीईओ मनोज मिश्रा ने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की. उन्होंने आगामी 2027 की इंटर व मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाली छात्राओं को अभी से ही कड़ा संकल्प लेने को कहा. उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि कठिन मेहनत और लगन से अपनी तैयारी को उस मुकाम पर ले जाएं कि आपका रैंक बिहार के ”टॉप-10” में शामिल हो. इससे न केवल विद्यालय व प्रखंड, बल्कि पूरे जिले का नाम राज्य स्तर पर रौशन होगा.

सम्मान पाकर खिले छात्राओं के चेहरे

सम्मानित होने वाली छात्राओं में इंटर ऑफ आर्ट्स की निक्की कुमारी, प्रियांशु कुमारी, परी रानी, आरती कुमारी, कुलसुम फातमा, सबा अमरीन, राजनंदनी, सोहानी, हिना, पायल, दीक्षा और शालू शामिल रहीं. वहीं आइएससी में बेहतर प्रदर्शन के लिए साक्षी गुप्ता, अन्नू कुमारी, सुरूचि कुमारी, साक्षी कुमारी व सोनाली कुमारी को सम्मानित किया गया. मैट्रिक की अफसाना खातून, शालिनी कुमारी, सिम्मी और छोटी को भी उनके उत्कृष्ट अंकों के लिए मेडल दिए गए.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

समारोह के दौरान विद्यालय की छात्रा करीना व बीएड कॉलेज की प्रशिक्षु छात्राओं ने सुरीले गीतों की प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा. कार्यक्रम का संचालन व सफल आयोजन प्रधानाध्यापिका निशा सिंह के नेतृत्व में हुआ. मौके पर सहायक शिक्षक सुबोध कुमार, दिलीप शर्मा, उज्वल कुमार, रोहित कुमार, राजीव रंजन, प्रदीप कुमार सहित शिक्षिका स्वीटी कुमारी, मोनिका कुमारी, रश्मि कुमारी और लिपिक अन्नू कुमारी आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >