-प्रखंड के तीनों परीक्षा केंद्रों पर कडी सुरक्षा के बीच संचालित हुई परीक्षा
कटोरिया. बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में शनिवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त ढंग से संपन्न हुई. प्रखंड के तीनों परीक्षा केंद्रों यानि गर्ल्स हाइस्कूल, ब्वॉयज हाइस्कूल व बुनियादी स्कूल करझौंसा से कुल 52 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा का संचालन हुआ. इंटरस्तरीय प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में पहली पाली में 465 में से 451 छात्राओं ने परीक्षा दी. जबकि दूसरी पाली में 423 में से 413 छात्राओं ने परीक्षा दिया. यहां बीडीओ विजय कुमार सौरभ, केंद्राधीक्षक निशा सिंह, महिला दारोगा पम्मी गुप्ता, सहायक शिक्षिका राखी कुमारी के अलावा सभी प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी मुस्तैद रहे. इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय कटोरिया में पहली पाली में 384 में से 373 छात्रों ने परीक्षा दी. जबकि दूसरी पाली में 409 में से 404 छात्र उपस्थित रहे. यहां मजिस्ट्रेट सह बीपीआरओ अविनाश कुमार के अलावा केंद्राधीक्षक व पुलिस पदाधिकारी मुस्तैद रहे. वहीं बुनियादी उच्च विद्यालय करझौंसा में पहली पाली में 604 परीक्षार्थी में 599 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. जबकि दूसरी पाली में 520 परीक्षार्थी में से 513 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. इंस्पेक्टर सह कटोरिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते रहे.-चांदन में कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण परीक्षा का हुआ संचालन
चांदन. चांदन के इंटरस्तरीय प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय व एमएमकेजी उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर मैट्रिक परीक्षा के छठे दिन शनिवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में सम्पन्न हुई. इंटर स्तरीय प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर केंद्राधीक्षक सुमन सिंह परीक्षा संचालन कार्य की मॉनिटरिंग करती रही. वहीं प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी भी कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण परीक्षा को लेकर भ्रमणशील रहे. चांदन थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
