प्रमंडल स्तरीय उमंग खेलकूद में बांका इंजीनियरिंग कॉलेज के खिलाड़ियों ने किया बेहतर प्रदर्शन

प्रमंडल स्तरीय उमंग 2026 खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बांका के खिलाड़ियों ने परचम लहराया है

बांका. प्रमंडल स्तरीय उमंग 2026 खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बांका के खिलाड़ियों ने परचम लहराया है. भागलपुर के सबौर स्थित अभियंत्रण महाविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता में महिला वॉलीबॉल, शतरंज, कैरम, एथलेटिक स्प्रिंट, दौड़, लांग जंप, हाई जंप, शॉर्टपुट प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए बांका के छात्राओं ने ट्रॉफी अपने नाम की है. वहीं पुरुष क्रिकेट टीम व कैरम टीम ने भागलपुर की क्रिकेट टीम व कैरम टीम को मात देते हुए अगले राज्य स्तर उमंग 2026 पटना के लिए अपना जगह बनायी है. महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. शब्बीरुद्दीन ने सभी भाग लेने वाले प्रतिभागियों को हौसला अफजाई किया. और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है. प्रतियोगिता में महाविद्यालय के खेल समन्वयक प्रो. अजीत कुमार, प्रो. निशांत भारती का योगदान सराहनीय रहा है. विजेता प्रतिभागी बॉलीबाल में बालिकाओं ने बाजी मारी है. जबकि स्प्रींट 100 मीटर में द्वितीय रेहान, 200 मीटर में द्वितीय नीतीश कुमार, बालिका वर्ग में प्रथम सिद्धि, दौड़ 400 मीटर में प्रथम रौशन, द्वितीय नीतीश, बालिका में प्रथम प्रेरणा, द्वितीय सिद्धि, बालिका लांग जंप में द्वितीय आर्या भारती, हाई जंप में प्रथम आर्या भारती, द्वितीय सिद्धि, शॉर्टपुट में प्रथम अविनाश, डिस्कस थ्रो में द्वितीय अविनाश, बालिका में द्वितीय नीकिता, कैरम में आमिर प्रथम व महबूत द्वितीय रहे. बालिका में मुस्कान प्रथम व अंजली द्वितीय रही, जबकि चेस में प्रथम अमिशा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >