बाइक के धक्के से वृद्ध घायल

शहर के गोला चौक के समीप बाइक के धक्के से एक वृद्ध जख्मी हो गया

अमरपुर. शहर के गोला चौक के समीप बाइक के धक्के से एक वृद्ध जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह शहर के वार्ड नंबर सात निवासी उपेन्द्र मंडल (70) रोजमर्रा के सामान की खरीदारी को लेकर अमरपुर बाजार आया था. तभी गोला चौक के समीप विपरित दिशा की ओर जा रहे बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर वृद्ध को धक्का मार दिया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी वृद्ध को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. डॉ अमीत कुमार शर्मा ने जख्मी का प्राथमिक उपचार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >