जमीन विवाद में वृद्ध दंपती के साथ की मारपीट

शंभुगंज थाना क्षेत्र के गोयड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने वृद्ध दंपती के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की.

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के गोयड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने वृद्ध दंपती के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. जानकारी के अनुसार गोयड़ा गांव में जमीन को लेकर प्राणमोहन रजक और गांव के ही जीवन शुक्ला के बीच हील हुज्जत होते-होते विवाद इस कदर बढ़ गया कि जीवन शुक्ला ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. जब प्राणमोहन रजक और उसकी पत्नी मीरा देवी ने गाली-गलौज करने का विरोध किया तो जीवन शुक्ला मारपीट करने लगे. घटना के बाद पीड़ित दंपती प्राणमोहन रजक ने अपनी पत्नी मीरा देवी के साथ थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं आरोपी जीवन शुक्ला ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >