पैक्स चुनाव के नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए आठ अभ्यर्थियों ने भरा पर्चा

प्रखंड के पांच पंचायतों में होने वाली पैक्स चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए आठ अभ्यर्थी तथा सदस्य पद के लिए 39 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया.

अमरपुर. प्रखंड के पांच पंचायतों में होने वाली पैक्स चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए आठ अभ्यर्थी तथा सदस्य पद के लिए 39 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ प्रतीक राज ने बताया कि महादेवपुर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष अमीत कुमार एवं नीरज कुमार तथा सदस्य पद के लिए आठ पुरुष व दो महिला, पवई पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष सच्चिदानंद शर्मा, उज्जवल चौधरी, संजय मंडल, सदस्य पद के लिए आठ पुरुष एवं पांच महिला, बैजूडीह पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए अखिलेश गोस्वामी, सदस्य पद के लिए एक पुरुष, दो महिला, सुलतानपुर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद खुशिहाल, सदस्य पद के लिए छह पुरुष, चार महिला, भदरिया पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए सुनैना चौधरी, सदस्य पद के लिए तीन पुरुष तथा दो महिला अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा भरा. उन्होंने आगे बताया कि 22 जनवरी तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी. 24 जनवरी से 27 जनवरी तक नामांकन प्रपत्रों की समीक्षा की जाएगी. नामांकन पत्र की वापसी तथा चुनाव चिन्ह का आवंटन 29 जनवरी को की जाएगी. आगामी छह फरवरी को चुनाव तथा चुनाव समाप्त होते ही मतों की गिनती किया जाएगा. आगामी नौ फरवरी को निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी. नामांकन को लेकर प्रखंड कार्यालय में प्रत्याशी व उनके समर्थकों की खासी भीड़ देखी गयी. इस मौके पर सांख्यिकी पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा, बीसीओ सुबोद कुमार, एमओ रविंद्र शर्मा, नामांकन कर्मी राकेश कुमार, मिथिलेश पंजियारा, मुरारी कुमार, संजीव कुमार, प्रमोद कुमार, बिरेंद्र कुमार, अजय कुमार, नगर पंचायत के पैक्स प्रबंधक सुनील कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >