अमरपुर के बंगाली टोला के समीप ई-रिक्शा पलटा, अस्पताल जा रही सास-बहू घायल

Banka E-Rickshaw Accident: अमरपुर के बंगाली टोला के पास एक ई-रिक्शा पलटने से पनसल्ला गांव की सास-बहू घायल हो गईं. दोनों महिलाएं दवा लेने अस्पताल जा रही थीं जब पीछे से आ रहे ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी. चालक मौके से फरार हो गया है.

अमरपुर बांका से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट

Banka E-Rickshaw Accident: बांका जिले के अमरपुर शहर के बंगाली टोला के समीप मंगलवार सुबह एक ई-रिक्शा पलटने से पैदल अस्पताल जा रही सास-बहू घायल हो गईं. हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों महिलाओं को रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया.

पनसल्ला गांव की रहने वाली हैं दोनों महिलाएं

घायलों की पहचान पनसल्ला गांव निवासी दुर्गी देवी, पति मुनीलाल दास, और गीता देवी, पति राजू दास, के रूप में हुई है. रेफरल अस्पताल में डॉ. दिवाकर सिंह ने दोनों महिलाओं का इलाज किया.

Banka E-Rickshaw Accident : दवा लेने अस्पताल जा रही थीं दोनों

अस्पताल में भर्ती गीता देवी ने बताया कि वह मंगलवार सुबह अपनी चचेरी सास दुर्गी देवी के साथ गांव से अमरपुर दवा लेने आई थीं. दोनों पैदल अस्पताल की ओर जा रही थीं. इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक खाली ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर पलट गया.

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों की मदद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया.

दोनों महिलाओं की हालत खतरे से बाहर

इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि हादसे में दोनों महिलाओं को चोटें आई हैं, लेकिन उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें : अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर अमरपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit Kumar Sinh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >