नशे में धुत अधेड़ थाने में घुसकर किया हंगामा, गिरफ्तार

शंभुगंज थाना में शनिवार की देर शाम नशे में धुत एक अधेड़ ने इस प्रकार हरकत किया कि पुलिस पदाधिकारी भी उसे देखकर कुछ देर के लिये दंग रह गये

शंभुगंज. शंभुगंज थाना में शनिवार की देर शाम नशे में धुत एक अधेड़ ने इस प्रकार हरकत किया कि पुलिस पदाधिकारी भी उसे देखकर कुछ देर के लिये दंग रह गये. जानकारी के अनुसार क्षेत्र के रामचुआ गांव निवासी संजय कुमार सिंह शनिवार की देर शाम नशे में धुत होकर अचानक थाने में घुस गये और फिर ओडी पदाधिकारी के समक्ष जाकर हो हल्ला करने लगा. संजय कुमार सिंह के इस हरकत को देखकर कुछ देर के लिये पुलिस पदाधिकारी भी हैरान हो गये. लेकिन जब माजरा समझ में आया तो उसे पुलिस पदाधिकारी ने हिरासत में ले लिया. उसके बाद फिर थाना में ही उसकी ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गयी तो एल्कोहल पीने की पुष्टि हुई और उन्हें हाजत में बंद कर दिया. जहां रविवार को पुलिस पदाधिकारी ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए मजिस्ट्रेट के समक्ष बांका भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >