कैरी शरीफ में उर्स को लेकर नदी में बनाया गया डायवर्सन

कैरी शरीफ में आयोजित होने वाले उर्स को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता की पहल पर व्यापक तैयारियां की गयी

बौसी. कैरी शरीफ में आयोजित होने वाले उर्स को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता की पहल पर व्यापक तैयारियां की गयी. तुरका कोल गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद मकसूद आलम, पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद फखरुद्दीन, मोहम्मद गफ्फार उर्फ गब्बर शाहबाज सहित अन्य ने उर्स के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कैरी शरीफ गांव जाने वाले रास्ते के बीच नदी में अस्थायी डायवर्सन बनवाया गया, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो. साथ ही गांव की गलियों और नालों की साफ-सफाई करायी गयी. स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे न केवल उर्स के दौरान बल्कि भविष्य में भी गांव को लाभ मिलेगा. सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि उर्स में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है. उन्होंने आगे भी ऐसे जनहित के कार्य जारी रखने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >