दिव्यांगजनों के बीच राशन कार्ड का वितरण

बीडीओ नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शिविर आयोजित कर दिव्यांग जनों के बीच अन्तोदय का राशनकार्ड वितरण किया गया.

शंभुगंज. आईटी भवन शंभुगंज परिसर स्थित चुनाव कार्यालय सभागार में बुधवार को बीडीओ नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शिविर आयोजित कर दिव्यांग जनों के बीच अन्तोदय का राशनकार्ड वितरण किया गया. इस मौके पर सीओ जुगनू रानी सहित अन्य अधिकारी थे. दिव्यांग जन समूह बांका के जिलाध्यक्ष गोपाल नंदन सिंह ने बीडीओ एवं सीओ को अंग वस्त्र एवं पुष्पहार देकर स्वागत किये. शिविर में लगभग 19 दिव्यांग जनों के बीच बीडीओ, सीओ एवं दिव्यांग जन समूह बांका के जिलाध्यक्ष के द्वारा राशन कार्ड वितरण किया गया. इस मौके पर दिव्यांग जन समूह शंभुगंज प्रखंड अध्यक्ष प्रियंका कुमारी, दिव्यांग सोनी देवी, बुद्धो देवी, प्रवीण साह, गीता देवी, अजय कुमार सिंह, अंजना देवी, पल्लवी कुमारी, प्रेमशंकर सिंह, विकास कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >