दिव्यांग वृद्ध के साथ किया मारपीट, अस्पताल में भर्ती

दिव्यांग वृद्ध के साथ किया मारपीट, अस्पताल में भर्ती

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के झखरा गांव में रास्ता विवाद को लेकर एक युवक ने अपने ही वृद्ध दिव्यांग चाचा को मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना के बाद जख्मी वृद्ध को लेकर उसकी पत्नी थाना पहुंची. पुलिस पदाधिकारी ने इलाज के लिये सीएचसी शंभुगंज भेज दिया. जानकारी के अनुसार झखरा गांव में रास्ते को लेकर हुआ विवाद इस कदर बढ़ गया कि युवक सुमन कुमार ने अपने ही वृद्ध दिव्यांग चाचा प्रदीप झा के साथ मारपीट कर सिर फोड़ दिया. घटना के बाद जख्मी अवस्था में दिव्यांग वृद्ध प्रदीप झा को लेकर उसकी पत्नी ब्रजमाला देवी थाना पहुंची. पुलिस पदाधिकारी ने जख्मी प्रदीप झा को इलाज के लिये सीएचसी भेज दिया. जहां सीएचसी के चिकित्सक डा. शैलेन्द्र कुमार के द्वारा जख्मी का इलाज किया गया. घटना को लेकर प्रदीप झा की पत्नी ब्रजमाला देवी ने पुलिस से शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की हैं. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >