चुनाव को लेकर अलर्ट मोड में धोरैया पुलिस, चलाया छापेमारी अभियान

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर धोरैया पुलिस अलर्ट मोड में है.

धोरैया. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर धोरैया पुलिस अलर्ट मोड में है. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस बिहार के सीमावर्ती इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने शुक्रवार को तेवाचक व बिरनिया संथाली टोला आदि गांवों में छापेमारी अभियान चलाया. थानाध्यक्ष ने बताया कि तेवाचक गांव में वारंटी नारायण दास के यहां विधिवत छापेमारी की गयी. इस क्रम में पुलिस अवैध गतिविधियों पर भी पैनी नजर रख रही है. इस दौरान शराब तस्करी पर नकेल कसने की नीयत से संथाली टोला बिरनिया गांव के अवैध शराब के अड्डों में छापेमारी की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >