बांका. शहर के पुरानी ठाकुरबाड़ी, भयहरण स्थान एवं बाबूटोला स्थित पंचमुखी मंदिर सुबह व शाम में विशेष पूजा अर्चना के साथ संध्या महाआरती का आयोजन होगा. साथ ही विजयनगर स्थित शनि मंदिर में संध्या के समय महाआरती के बाद भंडारा का आयोजन होगा.
दिन भर खुला रहता है पट
मंदिर के पुजारी ने बताया है कि यहां दिनों भर पूजा अर्चना के लिए मंदिर का पट खुला रहेगा. शहर के अन्य मंदिरों का पट श्रद्धालुओं के लिए सुबह 05 बजे ही खुल गया. वहीं मंदार मधुसुदन मंदिर में भगवान की विशेष पूजा अर्चना की गयी. सुबह 7:30 बजे पुजारी बिंदेश्वरी उर्फ पटल झा एवं लक्ष्मण झा के द्वारा भगवान का पंचामृत से स्नान कराया गया.
दोपहर 12 बजे लगाया जाता है भाेग
दोपहर 12 बजे भगवान को भोग लगाया जायेगा और संध्या 6 बजे श्रृंगार पूजा व भव्य आरती होगी. साथ ही दोपहर में 01 बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर के पट को खोल दिया जायेगा.
