मंदिर का पट खुलते ही पूजा अर्चना को लेकर उमड़े श्रद्धालु

मां काली मंदिर का पट खुलते ही पूजा अर्चना को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ गयी

अमरपुर. मां काली मंदिर का पट खुलते ही पूजा-अर्चना को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ गयी. रविवार की सुबह से ही श्रद्धालु शहर के माघी काली मंदिर, डुमरामा काली मंदिर समेत अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना की. डुमरामा मंदिर परिसर में मां काली पूजा को लेकर विशाल मेला का आयोजन किया जाता है. जिसमें दूर-दराज गांव के ग्रामीण पुरी श्रद्धा से पुजा अर्चना कर मेला का लुत्फ उठाते हैं. मौके पर अमरपुर मां काली मंदिर समिति के अध्यक्ष राहुल भगत ने बताया कि पूजा के दौरान संध्या भव्य महाआरती का आयोजन किया जाता है. जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ शामिल होती है. विधि व्यवस्था को लेकर पूजा समिति के देवेंद्र पोद्दार, सौरभ कुमार, पंकज कुमार, आशीष कुमार, सुजीत कसेरा, अशोक साह, जिम्मी पोद्दार, मंटु पसारी, सोनु कुमार, दिपक कुमार समेत अन्य सदस्य पुरी तरह से मुस्तैद दिखें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >