पंचायत समिति की बैठक में विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा

पंचायत समिति की बैठक में विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा

चांदन. प्रखंड मुख्यालय स्थित आइटी भवन के सभागार में प्रखंड प्रमुख रविश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत समिति की सामान्य बैठक बिना किसी हो हंगामा के शांतिपूर्ण माहौल मे सम्पन्न हुई. बैठक में पूर्व बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा की गई. इस क्रम में खाद्य आपूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन, नल-जल, जन्म मृत्यु, मनरेगा, बिजली, 15वीं वित्त आयोग, षष्ठी व पंचम वित्त आयोग द्वारा चयनित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. प्रखंड प्रमुख ने पंचायत स्तर पर चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया. बैठक में बीडीओ अजेश कुमार, सीओ रविकांत कुमार सिंह, उपप्रमुख दिनेश प्रसाद सिंह, बीपीआरओ अवनीश कुमार, पीओ नरेश कुमार, एमओ संदीप बरनवाल, एलडीएम केबी शर्मा, एसबीआई चांदन की शाखा प्रबंधक निवेदिता कुमारी, मुखिया संघ के अध्यक्ष सह चांदन मुखिया अनिल कुमार, गुलटन रजक, पंसस उषा देवी, मनीता देवी, छोटेलाल भगत, अनिल ठाकुर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >