दंपती के साथ मारपीट की थाने में शिकायत

दंपती के साथ मारपीट की थाने में शिकायत

शंभुगंज. वारसावाद गांव में दंपती से दबंगों ने गाली-गलौज व मारपीट कर जख्मी कर दिया. प्राथमिकी कराने पर जान से मारने की धमकी दी. पीड़कमा सोनी देवी, पति अबोध यादव ने पुलिस को बताया कि वह मवेशी को घर के समीप अपने हिस्से के जमीन पर खूंटे में बांधने गयी थी. इसी दौरान पूर्व से ही घात लगाये बैठे गुगानी यादव, कबोध यादव सहित पांच लोगों ने गाली-गलौज करते हुए पीटना करना शुरू कर दिया. सोनी देवी को बचाने के लिये पति अवोध यादव दौड़ा आया तो उसके साथ भी मारपीट की गयी. दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की गयी है. आरोपितों ने आरोप को बेबुनियाद बताया हैं. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >