दो बाइक की टक्कर में दोनों चालकों का टूटा पैर, रेफर

अमरपुर-शाहकुंड मुख्य पथ पर संग्रामपुर गांव के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक चालक जख्मी हो गये.

अमरपुर. अमरपुर-शाहकुंड मुख्य पथ पर संग्रामपुर गांव के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक चालक जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी अस्पताल में दी. जहां से एंबुलेंस की मदद से दोनों जख्मी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. रेफरल अस्पताल में डॉ अमीत कुमार के द्वारा जख्मी चालक डुमरिया गांव निवासी राहुल कुमार तथा दौना गांव निवासी नीतीश कुमार का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए दोनों को मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी चालक राहुल कुमार ने बताया कि रविवार की संध्या वह दौना गांव से आइसक्रीम की बिक्री कर बाइक से अपने गांव डुमरिया जा रहा था. तभी संग्रामपुर गांव के समीप सामने से आ रहे बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर बाइक में धक्का मार दिया. चिकित्सक ने बताया कि घटना में दोनों बाइक चालक का पैर फ्रेक्चर हो गया है. दोनों को बेहतर उपचार के लिए भागलपुर रेफर किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >