सीओ ने शहर में की पटाखा दुकानों के लाइसेंस की जांच

सीओ रजनी कुमारी ने शनिवार को शहर में पटाखे की दुकानों का निरीक्षण किया.

अमरपुर. सीओ रजनी कुमारी ने शनिवार को शहर में पटाखे की दुकानों का निरीक्षण किया. इस दौरान सीओ ने पटाखे बिक्री के लिए निर्गत लाइसेंस का बारिकी से जांच की. उन्होंने पटाखे दुकानदारों से लाइसेंस निर्गत के दौरान दिये गये निर्देश का पालन करने की बात कही. मौके पर सीओ ने बताया शनिवार को बाजार में अवस्थित मोहम्मद रेहा, मोहम्मद इरसाद, मोहम्मद नौशाद तथा मोहम्मद सरोज के पटाखे दुकान का निरीक्षण किया गया है. निरीक्षण के दौरान सभी दुकानदारों के पास पटाखे बिक्री के लिए निर्गत लाइसेंस दुरूस्त पाया गया है. उन्होंने बताया कि सभी दुकानदारों को किसी भी प्रकार की अनहोनी के घटना को रोकने के लिए पूर्व से दुकान के समीप बालू, जूट का बोरा, एक बाल्टी पानी, अग्नि से बचाव वाले यंत्र आदि रखने का निर्देश दिया गया है. इस मौके पर अंचल सीआई राजेश कुमार झा समेत अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >