बांका में आज छाए रहेंगे बादल, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार : जानें अगले 3 दिन का मौसम

बांका जिले में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर बनी हुई हैं. मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 16 सितंबर तक कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है. आंधी-बिजली को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.

बांका : जिले में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर बनी हुई हैं. हालांकि मौसम विभाग ने सोमवार को जिले के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जतायी है. भारी बारिश को लेकर फिलहाल कोई बड़ी चेतावनी नहीं है. दिनभर आसमान में बादल छाये रहने की संभावना है, जबकि हवा में नमी अधिक रहने से उमस का असर बना रह सकता है.

14 से 16 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के पूर्वानुमान के अनुसार 14 से 16 सितंबर तक बांका जिले में आसमान में घने बादल छाये रह सकते हैं. इस दौरान एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना है.

पूर्वानुमान के मुताबिक 14, 15 और 16 सितंबर को करीब 10.10 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

14 सितंबर को आंधी-बिजली को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार को आंधी, बिजली चमकने और तेज सतही हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है. दक्षिण-पूर्वी दिशा से करीब 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है.

ऐसे में बारिश के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने और आंधी के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है.

सुबह अधिक रहेगी नमी, उमस से परेशानी

जिले में सापेक्ष आर्द्रता करीब 65 से 90 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है. सुबह के समय नमी 90 प्रतिशत तक पहुंच सकती है, जबकि दोपहर में इसके घटकर करीब 63 से 65 प्रतिशत रहने के संकेत हैं.

दक्षिण-पूर्व दिशा से हल्की हवा चलने के कारण मौसम में उमस बनी रह सकती है.

किसानों को फसल की निगरानी की सलाह

मौसम में बदलाव को देखते हुए किसानों को खेतों और फसलों की नियमित निगरानी करने की सलाह दी गयी है. गरज-चमक और तेज हवा के दौरान कृषि कार्य करते समय विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >