शहर व मुहल्लों में सफाई कार्य रही बाधित, कचरे का लगा ढेर

शहर समेत गली व मुहल्लों में शुक्रवार को सफाई कार्य बाधित रहा. जिसके कारण यहां कूड़े का ढेर जमा हो गया.

अमरपुर. शहर समेत गली व मुहल्लों में शुक्रवार को सफाई कार्य बाधित रहा. जिसके कारण यहां कूड़े का ढेर जमा हो गया. हालांकि थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा के आश्वासन पर नौ दिनों से जारी सफाई कर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर कार्य पर लौट आये, लेकिन सफाई संवेदक के मुंशी ने संवेदक के आने पर ही कार्य करने की बात कही. वहीं शुक्रवार की सुबह हुई मुसलाधार बारिश ने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी. महीनों से नालों की उड़ाही नहीं होने के कारण बारिश व नालों की पानी का बहाव सड़कों पर होने लगी, जिसके कारण स्थानीय दुकानदारों व राहगीरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. मालूम हो कि विगत नौ दिनों से नगर पंचायत में कार्यरत सफाई कर्मी ईपीएफ बंद कर मजदूरी बढ़ोतरी की मांग को लेकर हड़ताल पर डटे हुए थे, जिसके कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो गयी थी. उधर मुख्य पार्षद रीता साहा ने बताया कि शुक्रवार को बारिश की वजह से शहर की साफ-सफाई व्यवस्था बाधित रही. साफ-सफाई कराने की जिम्मेदारी संवेदक सुनील कुमार सिंह को दी गयी है. संवेदक ही तय करेंगे कि उन्हें किन मजदूरों से शहर की साफ-सफाई करानी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >