नहाय-खाय के साथ आज से छठ महापर्व का होगा आगाज

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है. इसे लेकर बाजारों में जगह-जगह नारियल, केला, सेब, टाब, जल सिंघारा आदि फलों की जमकर खरीदारी हो रही है.

धोरैया. लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है. इसे लेकर बाजारों में जगह-जगह नारियल, केला, सेब, टाब, जल सिंघारा आदि फलों की जमकर खरीदारी हो रही है. छठ पूजा पर तैयार होने वाले महाप्रसाद के लिए व्रतियों द्वारा गेहूं सुखाने का काम शुरू हो गया है. व्रती अपने घर के आंगन, खाली स्थान व छत पर गेहूं सुखाने में जुटी रहीं. इस संबंध में छठ व्रती चंपा देवी, रीता देवी, अनुपमा देवी आदि ने बताया कि इस पूजा में सुचिता का विशेष ध्यान रखा जाता है. देखा जाय तो समसामयिक फलों व अन्य प्राकृतिक वस्तुओं से छठ पूजा होती है. मौसम में हुए बदलाव में सूर्य से निकलने वाली किरणें ऊर्जा से भरी होती है. सूर्य से मिलने वाली ऊर्जा आम लोगों के लिए अमृत समान होती है. सूर्य उपासना से धनधान्य की वृद्धि होती है व कुल वंश की वृद्धि होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >