चुनाव को लेकर धोरैया में 9 जगहों पर चेकपोस्ट

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर धोरैया में नौ जगहों पर चेकपोस्ट बनाया गया है

धोरैया. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर धोरैया में नौ जगहों पर चेकपोस्ट बनाया गया है. बीडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि इनमें बलमचक, नंदगोला, फत्तूचक, मोटंगा, गादीचक, सीताचक, चांदनी चौक धोरैया, चंदाडीह तथा सादपुर शामिल है. बीडीओ ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इन जगहों पर चेक पोस्ट का निर्माण कराया गया है. ताकि आने जाने वाले वाहनों की जांच एसएसटी टीम द्वारा की जा सके. थानाध्यक्ष ने बताया कि इन चेक पोस्ट पर पुलिस बलों की विशेष प्रतिनियुक्ति की गयी है. प्रत्येक वाहनों की सघन जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >