सुजाता बनी जनसुराज राज्य कोर कमेटी के सदस्य

प्लेटफार्म बदलने, अनाउंसमेंट में गड़बड़ी

बांका. अमरपुर दक्षिणी के जिला परिषद सदस्य सह जनसुराज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुजाता वैद्य की कार्य क्षमता व कार्य कुशलता को देखते हुये पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. पूर्व जिलाध्यक्ष को नया दायित्व सौंपते हुये राज्य कोर कमेटी का सदस्य बनाया गया है. पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने जिस उम्मीद के साथ भरोसा जताया है, उसे पूरा किया जायेगा. आगे उन्होंने कहा कि आगामी विस चुनाव में जनसुराज सुबे के सभी सीटो पर मजबुती के साथ चुनाव लड़ रही है. सत्ता परिवर्त्तन की बयार चल रही है. इस बार जनता अपने बच्चे के भविष्य के लिए वोट करेेगी. उधर राज्य कोर कमेटी के सदस्य बनाये जाने पर पार्टी के जिलाध्यक्ष रविश कुमार, रणवीर यादव, अरविंद ईश्वर, अविनाश यादव, काशीनाथ चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष कल्पना कुमारी, सीमा कुमारी, शांति शरण, सीमा नाजनीन, कंचन कुमारी, बबीता, शीला, पिंकू, रूणा, अभिनय सिंह, नीरज सिंह, राकेश कुमार रजक, पंकज कुमार दास, कृष्णदेव कुमार उर्फ ललन, जनार्दन कापरी, राम कुमार सिंह, चंद्रशेखर कुशवाहा, इकबाल,रइस आलम, इरतजा अंसारी आदि ने उन्हें बधाई देते हुये कहा कि पार्टी को मजबुती मिलेगी और संगठन धारदार होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >