बिजली चोरी के आरोप में दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

बिजली चोरी के आरोप में दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

बेलहर. थाना क्षेत्र के चित्रसेन एवं बारा गांव में विद्युत विभाग के अधिकारी ने छापेमारी कर विद्युत चोरी के आरोप में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आर्थिक जुर्माना लगाया है. विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बेलहर के कनीय अभियंता विकास रंजन ने अपने लिखित आवेदन में बताया है कि छापेमारी के क्रम में घोड़बहीयार पंचायत अंतर्गत चित्रसेन गांव के कपिल देव दास के विरुद्ध 9395 रुपये व तरैया पंचायत अंतर्गत बारा गांव के वकील पंडित पिता शुक्र पंडित के विरुद्ध 15300 रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >