चांदन के जुगड़ी मोड़ से अज्ञात युवक का शव बरामद

चांदन थाना अंतर्गत चांदन-कटोरिया मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित जुगड़ी मोड़ के समीप से चांदन पुलिस ने 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया है

चांदन. चांदन थाना अंतर्गत चांदन-कटोरिया मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित जुगड़ी मोड़ के समीप से चांदन पुलिस ने 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार राहगीरों की सूचना पर थाना के पुअनि राहुल कुमार ने जुगड़ी मोड़ पर पहुंच कर अज्ञात युवक को चांदन सीएचसी पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृत युवक एक पैर से दिव्यांग बताया जा रहा है. समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar choudhary

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >