कारीझांक गांव के समीप मसुरिया गांव के युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

सदर थाना क्षेत्र के कारीझांक गांव के समीप बुधवार को मसुरिया गांव के एक युवक का शव बरामद हुआ है.

प्रतिनिधि, बांका सदर थाना क्षेत्र के कारीझांक गांव के समीप बुधवार को मसुरिया गांव के एक युवक का शव बरामद हुआ है. शव की पहचान मसुरिया वार्ड 2 निवासी जाबिर अंसारी के रूप में हुई है. शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है. साथ ही मामले की जानकारी सदर थाना में दी गयी. सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार दलबल के साथ माैके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई पूरा करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया. उधर एसडीपीओ विपिन बिहारी ने बताया कि परिजन के द्वारा थाना में कोई आवेदन नही दिया गया है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी. पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस घटना के सभी बिंदूओं पर जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >