गौरा मेला से बाइक की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

गौरा मेला से बाइक की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

धोरैया. रजौन थाना क्षेत्र के पत्तीचक गांव निवासी निरंजन कुमार की बाइक अज्ञात चोरों ने गौरा मेला से चोरी कर ली. इसको लेकर पीड़ित बाइक मालिक ने धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि गौरा मेला में बाइक लगाकर मेला देखने चला गया. जब वापस आया तो उसकी बाइक गायब थी. काफी खोजबीन के बाद भी अब तक बाइक का कोई अता-पता नहीं चल पाया है. इसको लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसके अलावा अन्य दो व्यक्ति की भी बाइक चोरी होने की बात कही गयी है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों का पता लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >