सात लीटर शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार

आनंदपुर थाना की पुलिस टीम ने शराब के निर्माण, बिक्री व सेवन के विरुद्ध सघन छापेमारी व चेकिंग अभियान चलाया

कटोरिया. आनंदपुर थाना की पुलिस टीम ने शराब के निर्माण, बिक्री व सेवन के विरुद्ध सघन छापेमारी व चेकिंग अभियान चलाया. इस क्रम में वाहन चेकिंग के दौरान चंदुआरी गांव के समीप सात लीटर शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार हुआ. गिरफ्तार आरोपित संजय टुडु बताया गया है. जो जमुई जिला के सिमुलतला थाना क्षेत्र अंतर्गत जरीडीह गांव का रहने वाला है. छापेमारी अभियान का नेतृत्व आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार कर रहे थे. जिसमें अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे. गिरफ्तार आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar choudhary

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >